Friday, April 15, 2022

CBSE Board Exam 2022-23 Latest Update


 NEWS हाइलाइट्स

साल में एक बार बोर्ड परीक्षा का फैसला ले सकता है सीबीएसई।
2022-23 एकेडमिक ईयर की परीक्षाएं पुराने पैटर्न के आधार पर होगी।
कोविड-19 के चलते लिया गया था दो टर्म परीक्षा पैटर्न का फैसला।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) फिर से साल में एक बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का फैसला ले सकता है। यानी इस साल की तरह अगले एकेडमिक ईयर 2022-23 के लिए, कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटमीडिएट) के छात्रों की बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2022-23) में टर्म 1 और 2 में आयोजित नहीं होगी। हालांकि इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि बोर्ड आगे भी दो-टर्म परीक्षा जारी रखेगा क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में इस कदम की सिफारिश की गई थी।

2021-22 के एकेडमिक ईयर में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म्स में आयोजित की गई थी। टर्म- I बोर्ड परीक्षा पिछले साल नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी, जबकि टर्म- II परीक्षा (CBSE Term 2 Exam 2022) 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल से बोर्ड अपने पुराने तरीके यानी साल में एक बार परीक्षा पैटर्न के आधार पर 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करेगा। हालांकि बोर्ड की ओर से इसपर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि सीबीएसई ने यह कभी नहीं कहा कि दो टर्म एग्जाम पैटर्न आगे भी जारी रहेगा। यह फॉर्मूला केवल एक बार के लिए था। अब जब स्कूल अपनी पूरी क्षमता से चल रहे हैं तो बोर्ड अपने पुराने पैटर्न के हिसाब से ही परीक्षाएं आयोजित करेगा। वहीं स्टूडेंट्स और पैरेंट्स भी इस फैसले से सहमत होंगे।

बता दें कि सीबीएसई ने हाल ही में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सैंपल पेपर, मार्किंग स्कीम और जरूरी गाइडलाइंस जारी की थी। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 26 अप्रैल से दो घंटे की होगी, जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को बताए गए एग्जाम सेंटर्स पर सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्रों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए घर से निकलने से पहले अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर साथ रख लें।

No comments:

Post a Comment

What does it take to survive in the Arctic? These rangers have an idea

The BBC spent time with the Canadian military in the country's northernmost region - this is what they taught us about dealing with extr...